Total Pageviews

रचना के आधार पर वाक्य-भेद


सार्थक शब्दों का वह व्यव्यस्थित समूह जो पूर्ण अर्थ प्रकट करता है, वह वाक्य कहलाता है |
जैसे ----- वह बाज़ार जाता है |
         पक्षी आकाश में उड़ते है |
रचना के आधार पर वाक्य के भेद –सरल , संयुक्त एवं मिश्र
1)      सरल वाक्य–जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय हो उसे सरल वाक्य कहते है | जैसे:-
·         सूर्योदय होने पर अंधकार मिट गया |
·         वे वहां क्यों गए हैं ?
·         बच्चें दूध नहीं पीते हैं |
·         आयुष पढ़ रहा है |
2)      संयुक्त वाक्य संयुक्त वाक्य उस वाक्य को कहते हैं जिसमे दो या दो से अधिक सरल वाक्य अथवा मिश्र वाक्य एक दूसरे पर आधारित न होकर किसी योजक से जुड़े हों |जैसे :-
·         वर्षा हुई और धूलबैठ गई |
·         सत्य बोलना चाहिए पर अप्रिय सत्य नहीं |
·         वे बीमार हैं अतः आने में असमर्थ हैं|
·         आज परीक्षा है इसीलिए विद्यालय जा रहा हूँ |

3)      मिश्र वाक्य जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य और एक या अनेक आश्रित उपवाक्य होते है , उसे मिश्र वाक्य कहते हैं | जैसे :-
·         तुमने जैसा किया था, वैसा फल मिल गया |
·         जो परिश्रम करेगा , वह अवश्य सफल होगा |
·         जब-जब वर्षा होती है मेंढक टर्राते हैं |
·         यदि मैं परिश्रम करता तो सफल हो जाता |
वाक्य के अंग या घटक
वाक्य के दो अंग होते हैं :-
                                i.            उद्देश्य–जिसके बारे में कुछ कहा जाए या बताया जाए उसे उद्देश्य कहते हैं|
  जैसे –रमा खाना पकाती है |
मोहन चित्र बनता है |
                              ii.            विधेय- वाक्य में उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाये उससे विधेय कहते हैं|
   जैसे – सूरज पूरब में निकला |
        चाँद छिप गया है  |
वाक्य में आकांक्षा, योग्यता और आसक्ति का होना आवश्यक है |
आश्रित उपवाक्य के भेद
आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं :-
संज्ञा आश्रित उपवाक्य

विशेषण उपवाक्य

क्रिया विशेषण उपवाक्य
1)      संज्ञा आश्रित उपवाक्य– जब आश्रित वाक्य सकर्मक क्रिया का कर्म या अकर्मक क्रिया का कर्ता , या पूरक बनकर आता है | यह प्रायः “कि” से जुड़ा होता है | जैसे :-
·         प्रधानाचार्य ने कहा कि कल स्कूल बंद है |
·         पुलिस को विश्वास था किवह अवश्य पकड़ा जायेगा |
     ( कहीं-कहीं संज्ञा उपवाक्य से पहले “कि” अदृश्य होता है | )

2)      विशेषण उपवाक्य जो आश्रित वाक्य मुख्य वाक्य की किसी संज्ञा के विशेषण का काम करे उसे विशेषण उपवाक्य कहते  हैं | यह प्रायः जो से , जो के यौगिक रूपों से बनता है |   जैसे :-
·         वह ठेकेदार भाग गया जो कल काम पर आया था |
·         वे छात्र सफल हो गए जो दिन-रात एक कर रहे थे |
·         वह चोर पकड़ा गया जिसने कार चुराई थी |

3)      क्रियाविशेषण उपवाक्य– जो आश्रित वाक्य किसी क्रिया के विशेषणका कार्य करे , उसे क्रियाविशेषण उपवाक्य कहते हैं | यह वाक्य जब-जब , ज्यों-ज्यों , त्यों-त्यों , तब-तब इत्यादि से जुड़ा रहता है | जैसे :-जब-जब पूछोगे अवश्य बतलाता रहूँगा |
जैसा वह लिखता है मैं भी वैसा लिखता हूँ |
          क्रिया विशेषण मुख्य रूप से पांच प्रकार के होते हैं –
(क)   कालवाचक क्रिया विशेषण उपवाक्य
Ø  जब आप आये थे , मैं पढ़ रहा था |
Ø  मैं जैसे ही स्टेशन पर पहुंचा , वैसे ही गाड़ी चलने लगी |
(ख)   स्थानवाचक क्रिया विशेषण उपवाक्य
Ø  जिस विद्यालय में तुम पढ़ते हो , उसी में  मैं पढ़ाता हूँ
Ø  यह वही मकान है , जहाँ आप पहले रहते थे |
(ग)    रीतिवाचक क्रिया विशेषण उपवाक्य
Ø  जैसा मालिक चाहता है , वैसा ही काम करो |
Ø  जैसा लता जी गाती हैं , वैसा कोई नहीं गाता |
(घ)    परिमाणवाचक क्रिया विशेषण उपवाक्य
Ø  जितना तुम खा सकते हो , उतना खा लो |
Ø  वह उतना ही अधिक थकेगा , जितना अधिक दौड़ेगा |
(ङ)     परिणामवाचक क्रिया विशेषण उपवाक्य
Ø  वह आज इसलिए आएगा क्योंकि विद्यालय में मीटिंग हैं |
Ø  दरवाज़ा बंद कर दो ताकि मच्छर न आ सकें  |
वाक्य रूपांतरण के कुछ उदहारण
v  सूर्योदय हुआ | अँधेरा गायब हो गया |
§  सरल वाक्य – सूर्योदय होने पर अँधेरा गायब हो गया |
§  मिश्र वाक्य – जैसे ही सूर्योदय हुआ अँधेरा गायब हो गया |
§  संयुक्त वाक्य – सूर्योदय हुआ और अँधेरा गायब हो गया |
v  गौरव चार दिन गाँव में रहा | वह सबका प्रिय हो गया | 
§  सरल वाक्य – गौरव चार दिन गाँव में रहकर सबका प्रिय हो गया |
§  मिश्र वाक्य – जब गौरव चार दिन गाँव में रहा तब वह सबका प्रिय हो गया |
§  संयुक्त वाक्य –गौरव चार दिन गाँव में रहा और सबका प्रिय हो गया |
अभ्यास प्रश्न
1)        लता यहाँ आई और रेखा बाहर गई |
रचना के आधार पर सही वाक्य भेद है |
(क) सरल वाक्य                  (ग) संयुक्त वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य                  (घ) संज्ञा उपवाक्य
2)        रचना की दृष्टि से वाक्य भेद है –
(क) दो                  (ग) चार
(ख) तीन                (घ) पांच 
3)        विधेयके अंतर्गत नहीं आता –
(क)  पूरक                 (ग) क्रिया का विस्तार
(ख)   कर्म                 (घ) जिसके बारे में कुछ कहा जाए
4)        उद्देश्य में सम्मिलित नहीं है –
(क) कर्ता का विस्तार
(ख)  कर्ता
(ग)  जिसके बारे में कुछ कहा जाए
(घ)  कर्म का विस्तार
5)        एक प्रधान उपवाक्य और एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं –
(क) संयुक्त वाक्य में
(ख) विशेषण वाक्य में
(ग)  मिश्र वाक्य में
(घ)  लघु वाक्य में
6)        रमा ज्यों ही घर पहुंची , वर्षा शुरू हो गई |
        रेखांकित उपवाक्य का भेद है 
(क) संज्ञा आश्रित वाक्य
(ख) विशेषण आश्रित उपवाक्य
(ग)  समानाधिकरण उपवाक्य
(घ)  क्रिया-विशेषण उपवाक्य
7)        नीचे लिखे वाक्यों में कुछ सरल , संयुक्त एवं मिश्र वाक्य है | उन्हें छांट कर लिखें-
(क)  मैं चाहता हूँ की तुम परिश्रम करो | ( _______________ )
(ख) वह आदमी पागल हो गया है | (__________________)
(ग)  आपकी वह कुर्सी कहाँ है जो आप कलकत्ता से लाये थे ? (_____________)
(घ)  हमारे मित्र कल यहाँ से जायेंगे और आगरा पहुँच कर ताजमहल देखेंगें| (____)
(ङ)   अपना काम देखो या शांत बैठे रहो | (__________)
उत्तर संकेत
1)        (ग)         2)      3)  4)  5)  6)  7)(क) मिश्र  (ख)सरल  (ग) मिश्र (घ) संयुक्त (ङ)संयुक्त

No comments:

Post a Comment