Total Pageviews

प्रश्न कोश (द्वितीय सत्र)


प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न प्रश्न कोश (द्वितीय सत्र)
1.   लेखि का अपने पिता के जीवन से संबंधित जानकारी क्यों देना चाहती थी ?
2.   भाई-बहन का सारा लगाव माँ के साथ क्यों था ?
3.   माँ में इतनी विशेषताएँ होते हुए भी लेखिका अपनी माँ को अपना आदर्श क्यों नहीं बना सकी।
4.   लेखिका की आरंभिक रचनाओं के पात्र कहाँ के हैं औ क्यांे?
5.   शीला अग्रवाल ने लेखिका को साहित्य के अतिरिक्त कि सक्षेत्र में प्रेरित किया ?
6.   कुछ पुरातन पंथी लोग स्त्रियोंकी शिक्षा के विरोधी थे। द्विवेदी जी नेे क्या तर्क देकर स्त्री शिक्षा का समर्थन किया ?
7.   किन-किन दलीलों और दृष्टांतों के आधार पर कुछ लोग स्त्रियों को अनपढ़ रखना चाहते हैं ।
8.   परंपरा के उन्हीं पक्षों को स्वीकार करना चाहिए, जो स्त्री-पुरूष समानता को बढ़ाते हों तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
9.   तब की शिक्षा प्रणाली आज की शिक्षा प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है ?
10. महावीर प्रसाद द्विवेदी जी का यह निबंध उन की दूरगामी और खुली सोच का परिचायक है कैसे ?
11. काशी में हो रहे कौन- से परिवर्तन बिस्मिल्लाह ख़ाँ को व्यथित करते थे ?
12. बिस्मिल्लाह ख़ाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?
13. बिस्मिल्लाह ख़ाँ काशी छोड़कर न जाने के लिए क्या क्या तर्क देते थे ?
14. मज़हब के प्रति समर्पित बिस्मिल्लाह ख़ाँ की श्रदधा का शी विश्वनाथ के प्रति भी अपार है’- कथन की सत्यता स्पष्ट कीजिए ।
15. कुलसूम की देशी घी वाली दुकान में बनी कचौड़ी को ख़ाँसाहबसंगीतमय कचौड़ी’’ क्योंकहते हैं ?
16. आगकीखोजएकबहुतबड़ीखोजक्योंमानीजातीहै? इसखोजकेपीछेरहीप्रेरणाकेमुख्यस्रोतक्यारहेहोंगें?
17. न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे कौन से तर्क दिये गए हैं ? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्तों एव म्ज्ञान की कई दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भी न्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों ?
18. संस्कृति कब असंस्कृति मे बदल जाती है ?
19. भौतिक प्रेरणा और ज्ञानेप्साक्याये ही दो मानव-संस्कृति के माता-पिता हैं ?
20. परशुराम श्रीराम को सहस्रबाहु के समान शत्रु क्यों मानते हैं ?
21. आप की नज़र में परशुराम का क्रोध उचित है या अनुचित ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
22. लक्ष्मण ने धनुष के टूटने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए ?
23. परशुराम ने क्रोध आने पर भी लक्ष्मण को छोड़ देने की पीछे क्या कारण बताया ?
24. परशुराम ने धरती को राजाओं से रहित क्यों कर दिया था ?
25. परशुराम द्वारा कुठार दिखाने पर लक्ष्मण ने क्या व्यंग्योक्तियाँ कीं ?
26. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएं बताईं ?
27. शूरवीर तथा कायर में क्या अंतर होता है ?
28. अनेक बार कटु वचन बोलने पर भी परशुराम लक्ष्मण को क्यों छोड़ देते थे ?
29. कवि ने कठिन यथार्थ के पूजन की बात क्यों कही है ?
30. मृगतृष्णाकिसे कहते हैं, कविता में इस का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?
31. आप के विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना ?
32. आग रोटियों के लिए है, जलने के लिए नहीं इस काव्यांश द्वारा समाज में नारी की किस
स्थिति की ओर संकेत किया गया है ? -’कन्यादानकविता के आधार पर उत्तर दीजिए ।
33. कन्यादानकविता काव्यंग्यार्थ स्पष्ट कीजिए।
34. संगतकारकविता के आधार पर बताइए कि संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य है ?
35. गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं।
36. सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तब उसे सहयोगी
किस तरह संभालते हैं ? संगतकार कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
37. किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे ?—संगतकार कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
38. गंतोक कोमेहनत कश बादशाहों का शहरक्यों कहा गया ?
39. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत
करता है ?
40. प्रकृति के उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है ?
41. प्रकृति ने जल-संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है ?
42. फेंकू सरदार का चरित्र-चित्रण कीजिए।
43. भारत के स्वाधीनता आंदोलन में दुलारी और टुन्नू ने अपना योगदान किस प्रकार दिया ?
44. एहीठैयाँझुलनी हे रानी हो रामा! का प्रतिकार्थ समझाइए।
45. भीतरी विवशता क्या होती ह ? लेखक ने इसे स्पष्ट करने के लिए किस की चर्चा की ?
46. युद्ध के समय भारत की पूर्वी सीमा पर लेखक ने क्या देखा ?
47. लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उन के लेखन में कहीं अधिक मदद करती है, क्यों ?
48. निर्देशानुसार रचना केआधार पर वाक्य परिवर्तन कीजिए -
1. आप द्वार पर बैठकर उस की प्रतीक्षा करें।          (संयुक्त)
2. वह अपराधी था, इसलिए उस को सजा मिली।        (मिश्र)
3. तुम व हाँ चले जाओ, जहाँ गाडी रुकती है।         (सरल)
4. यह वही भारत है, जो सोने की चिड़िया कहलाता था । (संयुक्त)
5. सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई नहीं डरा सकता    (मिश्र)
6. अपराधी होने के कारण उसे सजा मिली।            (मिश्र)
7. प्रातःकाल होने पर चिड़ियाँ चहचहाने लगीं।          (संयुक्त)
8. संगम उस स्थान को कहते हैं, जहाँ दो नदियाँ आकर मिलतीहैं। (सरल)
49. आश्रित उपवाक्य अलग करके बताइए कि वह किस प्रकार का है-
1. जब वह यहाँ आया, मैं सो रहा था।
2. वह आदमी जो कल आया था, मेरा मित्र है।
3. मैंने एक व्यक्ति देखा, जो बहुत लंबा था।
4. जब भी मैं वहाँ गया, उसने मेरा सत्कार किया।
5. उस ने कहा कि मैं कल आगरा जाऊँगा।
50. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित उपवाक्य का नाम बताइए-
1. रहीम बोला कि मैं कल हैदाबाद जा रहा हूँ ।
2. महात्मागाँधी ने कहा कि गाय करुणा की कविता है ।
3. मुझे एक व्यक्ति मिला, जो बहुत पढ़ा लिखा था ।
4. जो व्यक्ति मधुर भाषी होता है , उसे सभी चाहते हैं ।
5. मुझे विश्वास है कि रेखा अवश्य उत्तीर्ण होगी ।
51. रेखांकित पदों का व्याकरणिक या पद-परिचय लिखिए
1. यह किताब मेरी है।
2. ईमानदारी बड़ी दुर्लभ वस्तु है ।
    3.. प्रेमचंद महान कथाकार थे ।
4. प्रगीत दसवीं कक्षा में पास हो गया है ।


2 comments: