Total Pageviews

वसंत भाग-2 के समग्र पाठों पर आधारित प्रश्न 60% महत्वपूर्ण


वसंत भाग-2 के समग्र पाठों पर आधारित प्रश्न
__________________________________________________________
प्रश्न बैंक

कक्षा-सातवीं

विषय-हिन्दी

पाठ 11 रहीम के दोहे

प्रश्न १ कवि रहीम के अनुसार सच्चे मित्र की क्या पहचान होती है?
प्रश्न २ ‘मछली’ और ‘जल’ का उदाहरण देकर कवि रहीम क्या सिद्ध करना चाहते हैं?
प्रश्न ३ रहीम जी ने किस प्रकार के व्यक्ति की तुलना ‘पेड़’ और ‘सरोवर’ से की है तथा क्यों?
प्रश्न ४ कवि ने क्वार के बादलों का उदाहरण क्या सिद्ध करने के लिए दिया है?
प्रश्न ५ स्वार्थी व्यक्ति मित्र बनने का ढोंग कब करते हैं?
प्रश्न ६ किस प्रकार के मनुष्य बीती बातों को बताकर दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं?
प्रश्न ७ क्वार के बादलों की क्या विशेषता होती है?
प्रश्न ८ परोपकारी मनुष्य की क्या पहचान है?
प्रश्न ९ जल मछलियों का मोह कब छोड़ देता है?
प्रश्न १० सच्चे मित्र कब साथ नहीं छोड़ते ?

पाठ १२ कंचा

प्रश्न १ दुकानदार और ड्राइवर से कंचों की तारीफ़ सुनकर अप्पू हँस पड़ा था लेकिन माँ ने जब तारीफ़ की तो उसके दिल से खुशी छलक रही थी| क्यों?
प्रश्न २ फ़ीस के पैसों से कंचे खरीद लिए जाने की बात जानकार अप्पू के पिता ने उससे क्या कहा होगा?
प्रश्न ३ बस्ते से आती आवाजों को अप्पू क्यों नहीं सुन रहा था?
प्रश्न ४ अप्पू ने दूकान में ऐसा क्या देखा कि वह आगे बढ़ना भूल गया?
प्रश्न ५ दुकानदार द्वारा अप्पू को डाँटने से पहले अप्पू किन ख्यालों में खोया था?
प्रश्न ६ कक्षा की बेंच पर खड़ा अप्पू अपने मन में क्या-क्या सोच रहा था?
प्रश्न ७कंचे के लिए भी पैसे न होने पर भी अप्पू ने कंचे कैसे खरीद लिए?
प्रश्न ८ अप्पू ने जिस तरीके से कंचे ख़रीदे उसे तुम कितना उचित मानते हो और क्यों?
प्रश्न ९ कहानी में अप्पू ने बार-बार जॉर्ज को याद किया है| क्यों?
प्रश्न १० कक्षा में बैठकर अप्पू क्या-क्या सोच रहा था?

पाठ १३ एक तिनका

प्रश्न १ ‘एक तिनका’ कविता में कवि क्या बताना चाहता है?
प्रश्न २ ‘घमंडों में भरा ऐंठा हुआ’ – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए|
प्रश्न ३ कवि की सारी ऐंठ कब गायब हो गई?
प्रश्न ४ कवि छत पर किस भाव में खड़ा था?
प्रश्न ५ जरा-से तिनके ने कवि की क्या हालत कर दी?
प्रश्न ६ तिनके वाली घटना से कवि क्या समझ गया?
प्रश्न ७ कवि की आँख से तिनका कैसे निकला?
प्रश्न ८ ‘एक तिनका’ कविता का सारांश लिखिए|
प्रश्न ९ आँख में गिरा तिनका कवि के लिए क्या सन्देश छोड़ गया?
प्रश्न १० कवि के घमंड में भरे होने की वजह क्या हो सकती है?

पाठ १४ खानपान की बदलती तसवीर

प्रश्न १ खानपान की संस्कृति में बड़ा बदलाव किस कारण से आया है?
प्रश्न २ उत्तर भारत की ‘ढाबा’ संस्कृति पर क्या असर हुआ है?
प्रश्न ३ उन गैर-स्थानीय पकवानों और खाद्य पदार्थों के नाम बताइए जो हर जगह आसानी से उपलब्ध हो गए हैं?
प्रश्न ४ खानपान की बदलती तसवीर ने मध्यमवर्गीय जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है?
प्रश्न ५ स्थानीय व्यंजनों की गुणवत्ता पर क्या असर हुआ है?
प्रश्न ६ आजकल किस प्रकार के देशी-विदेशी व्यंजन तैयार को प्राथमिकता दी जाती है?
प्रश्न ७ खानपान की विविध संस्कृति अपनाने में सजग रहने की आवश्यकता क्यों है?
प्रश्न ८ खानपान की बदलती संस्कृति से लोगों को क्या-क्या लाभ हुए हैं?
प्रश्न ९ कल तक के प्रसिद्ध व्यंजन अपना स्वाद क्यों खोते जा रहे हैं?
प्रश्न १० स्थानीय व्यंजनों के प्रति लोगों का आकर्षण क्यों कम होता जा रहा है?


पाठ १५ नीलकंठ

प्रश्न १ बड़े मियाँ की दुकान कहाँ थी?
प्रश्न २ मोर के बच्चे लेकर घर पहुँचने पर सब लोग लेखिका से क्या कहने लगे?
प्रश्न ३ मोर के बच्चे आ जाने के बाद लेखिका को अपने कमरे का दरवाज़ा बंद क्यों रखना पड़ता था?
प्रश्न ४ लेखिका ने मोर-मोरनी को कहाँ से खरीदा था?
प्रश्न ५ नीलकंठ को ‘परफेक्ट जेंटिलमैन’ की उपाधि कैसे मिली?
प्रश्न ६ वर्षा ऋतु में नीलकंठ और राधा की उमंग का वर्णन करें|
प्रश्न ७ वर्षा की समाप्ति पर नीलकंठ और राधा अपने पंख कैसे सुखाते थे?
प्रश्न ८ कुब्जा के जीवन का अंत कैसे हुआ?
प्रश्न ९ लेखिका के चिड़ियाघर में भूचाल आने का क्या कारण था?
प्रश्न १० नीलकंठ और राधा के सुख में कुब्जा कैसे बाधक बन गई?


पाठ १६ भोर और बरखा

प्रश्न १ ‘भोर और बरखा’ कविता की कवयित्री का नाम लिखिए|
प्रश्न २ यशोदा किसे जगा रही है?
प्रश्न ३ गोपियों के कंगन की झंकार क्यों सुनाई दे रही थी?
प्रश्न ४ मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा था ?
प्रश्न ५ कृष्ण को गिरिधर कहकर क्यों पुकारा जाता है?
प्रश्न ६ सावन के महीने की विशेषताओं का वर्णन कीजिए|
प्रश्न ७ मीरा द्वारा मंगल-गीत गाए जाने के क्या कारण हो सकते हैं?
प्रश्न ८ मीरा की भक्ति किसके प्रति व्यक्त होती है और वह भक्ति कैसी है?
प्रश्न ९ वर्षा में भीगने के अपने अनुभव को वर्णित कीजिए|
प्रश्न १० निर्गुण और सगुण भक्ति में क्या अंतर है?

पाठ १७ वीर कुँवर सिंह

प्रश्न १ वीर कुँवर सिंह कौन थे?
प्रश्न २ वीर कुँवर सिंह के व्यक्तित्व की विशेषताएँ लिखिए|
प्रश्न ३ कुँवर सिंह का देशभक्ति के प्रति रूझान कैसे हुआ?
प्रश्न ४ बिहार के प्रसिद्ध मेले के विषय में लिखिए|
प्रश्न ५ ‘आरा’ पर जीत कब प्राप्त की गई?
प्रश्न ६ कुँवर सिंह ने अंग्रेजों को कहाँ हराया?
प्रश्न ७ वीर कुँवर सिंह ने अपने जीवन में कौन-कौन से सामाजिक कार्य किये?
प्रश्न ८ डगलस के खिलाफ लड़ते हुए उन्होंने अपना कौन-सा अंग गंगा नदी को अर्पित किया?
प्रशन ९ स्वतंत्रता-संग्राम में भाग लेने वाले किन्हीं दो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखिए|
प्रश्न १० वीर कुँवर सिंह के माता-पिता का नाम बताइए|


पाठ १८ संघर्ष के कारण में तुनुकमिजाज हो गया


प्रश्न १ धनराज पिल्लै किस खेल में निपुण थे?
प्रश्न २ धनराज का बचपन कैसा गुजरा?
प्रश्न ३ धनराज में हॉकी के प्रति आकर्षण कैसे पैदा हुआ?
प्रश्न ४ धनराज पिल्लै के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
प्रश्न ५ धनराज की माँ ने उन्हें क्या बात सिखाई?
प्रश्न ६ धनराज को अपनी प्रसिद्धि के बारे में कब अनुमान हुआ?
प्रश्न ७ धनराज के स्वभाव की सकारात्मक विशेषता क्या थी?
प्रश्न ८ धनराज के लिए अपने भाई की पुरानी स्टिक क्यों कीमती थी?
प्रश्न ९ धनराज पिल्लै द्वारा अपने जीवनकाल में किये गए संघर्ष का वर्णन कीजिए?
प्रश्न १० ‘हॉकी का जादूगर’ किसे कहा गया है?


पाठ 19आश्रम का अनुमानित व्यय


प्रश्न १ ‘आश्रम का अनुमानित व्यय’ पाठ में किस बारे में बताया गया है?
प्रश्न २ आश्रम में हथकरघे क्यों मँगवाए जाने थे?
प्रश्न ३ आश्रम चलाने के लिए किस सामान की जरुरत थी?
प्रश्न ४ आश्रम लगभग कितने क्षेत्र में बनाए जाने की योजना थी?
प्रश्न ५ गांधीजी आश्रम क्यों बनाना चाहते थे?
प्रश्न ६ आश्रम के निर्माण के लिए पैसे का प्रबंध कहाँ से करने की बात कही गई है?
प्रश्न ७ आप अपने रसोई घर के लिए बजट बनाइए |
प्रश्न ८ गांधीजी का संक्षिप्त परिचय दीजिए |
प्रश्न ९ बढ़ईगिरी के लिए कौन-से औजारों की आवश्यकता थी?
प्रश्न १० यदि आपको अपनी पढाई से संबंधित सामान खरीदना हो तो आप क्या बजट बनाएँगे |

पाठ २० विप्लव गायन


प्रश्न १ कवि कैसी तान सुनाने की प्रेरणा देता है ?
प्रश्न २ कवि क्यों चाहता है कि महाविनाश की लहरें इधर–उधर से आकर देश में विनाश लीला करें ?
प्रश्न ३ कवि विप्लव–गायन क्यों गाना चाहता है ?
प्रश्न ४ विप्लव–गायन गीत किसका प्रतीक है ?
प्रश्न ५ कवि अपने गीत की गूँज कहाँ तक पहुँचाना चाहता है ?
प्रश्न ६ शेषनाग क्यों चिंतित है ?
प्रश्न ७ पुराने रीति-रिवाजों को  बदलना क्यों जरुरी होता है?
प्रश्न ८ वर्तमान भारत को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है?
प्रश्न ९ ‘भारत को एक सुंदर दिशा देने के लिए हमारा महत्त्वपूर्ण योगदान’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए |
प्रश्न १० कवि की उँगलियाँ ऐंठकर घायल क्यों हो गई हैं?

No comments:

Post a Comment