Total Pageviews

प्रश्न कोश) कक्षा -10 प्रथम सत्र

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न (प्रश्न कोश)
प्रथम सत्र
1.   नगरपालिका के क्या-क्या कार्य होते हैं पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि नगरपालिका थी तो कुछ न- कुछ करती भी रहती थी ?
2.   सड़कों अथवा चौराहों पर नेताओं की लगी उपेक्षित मूर्तियों को देखकर आप क्या सोचते हैं ?
3.   कस्बे के इकलौते ड्राइंग मास्टर को नेताजी की मूर्ति बनाने का कार्य क्यों सौंपा गया,यह हमारी सरकारी व्यवस्था की किस कमी को दर्शाता है?
4.   मूर्ति को देखकर हालदार साहब के चेहरे पर कौतुकभरी मुस्कान क्यों फैल गई ?
5.   हालदार साहब को ऐसा क्यों लगा कि कैप्टन चश्मेवाला किसी सेना का सिपाही रहा होगा ?पाठ पढ़कर  क्या आपके मन में भी कैप्टन की ऐसे ही छवि उभरी ?
6.   खेतीबारी से जुड़े गृहस्थ बालगोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साध् ाु कहलाता थे?
7.   भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?
8.   बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी?
9.   लेखक को समाज का घृणिततम स्वरूप किन बातों से नज़र आता है?
10. मृत्यु के बारे में बालगोबिन भगत जी के विचार किस प्रकार के थे?
11. नवाब साहब ने बहुत ही यत्न से खीरा काटा, नमक मिर्च बुरका अंततः सूंघकर ही खिड़की से बाहर फेंक दिया। उन्होनें ऐसा क्यों किया होगा? उनका ऐसा करना उनके कैसे स्वभाव को इंगित करता है
12. लेखक ने नवाब साहब के भाव परिवर्तन के कारण का क्या अनुमान लगाया?
13. लेखक को नवाब साहब के किन हाव-भावों से महसूस हुआ कि वे उनसे बात चीत करने के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं हैं?
14. लेखक ने नवाब साहब को नयी कहानी का लेखक क्यों कहा है?
15. बिना विचार घटना और पात्रों के भी क्या कहानी लिखी जा सकती है! लेखक के इस विचार से आप कहाँ तक सहमत हैं?
16. फादर को याद करना एक उदास शांत संगीत को सुनने जैसे हैं क्यों?
17. फादर बुल्के ने सन्यासी की परंपरागत छवि से अलग एक नयी छवि प्रस्तुत की है। कैसे?
18. फादर को सर्वाधिक छायादार फल-फूल और गंध से भरा वृक्ष क्यों कहा गया है?
19. नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना हैआशय स्पष्ट कीजिए?
20. आज उन बाहों का दबाव मैं अपनी छाती पर महसूस करता हूँका आशय स्पष्ट कीजिए?1 ‘‘उधौ, तुम हौ अति बड़भागी’’ पद में गोपियां क्या संदेश देना चाहती हैं?
21. उद्धव द्वारा दिए गए योग के संदेश ने गोपियों की विरहाग्नि में घी का काम कैसे किया?
22. मरजादा न लहीके माध्यम से कौन-सी मर्यादा न रहने की बात की गई है?
23. गोपियां प्रेम की पीर द्वारा क्या दर्शाना चाहती हैं?
24. योग-साधना के प्रति गोपियों का दृष्टिकोण कैसा है?
25. कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है?
26. उद्धव का चातुर्य बढ़ने का क्या कारण है?
27. गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन-कौन से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन  
वापस पा लेने की बात कहती हैं?
28. तैक्यों अनीति करैं आपुन, जे और अनीति छुड़ाए’- में गोपियां किससे और क्या अपेक्षा
कर रही हैं?
29. राजा का धर्म क्या है? राजधर्म की चर्चा करने से सूरदास तथा उनकी गोपियों की कौन-सी विशेषताएं उभर कर सामने आती हैं?
30. 11 गोपियों ने अपने वाकचातुर्य के आधार पर ज्ञानी उद्धव को परास्त कर दिया, उनके वाक् चातुर्य की विशेषताएं लिखिए।
31. श्रीकृष्ण की मंद मुस्कान की तुलना किससे की गई है और क्यों?
32. ब्रजदूलह कौन हैं? उन्हें जग मंदिर दीपक क्यों कहा गया है?
33. ऋतुराज बसंत के बालरूप का वर्णन परंपरागत बसंत वर्णन से किस प्रकार भिन्न है।
34. प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै’- इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
35. प्यारी राधिका को प्रतिबिंब सो लगत चंद’-पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
36. आत्मकथा सुनाने के संदर्भ में अभी समय भी नहींकवि ऐसा क्यों कहते हैं?
37. स्मृति को पाथेय बनाने से प्रसाद जी का क्या आशय है?
38. कवि ने जो सुख का स्वप्न देखा था, उसे उन्होंने कविता में किस रूप में अभिव्यक्त किया है?
39. मेरा रस ले अपनी भरने वाले’-से प्रसाद जी का क्या तात्पर्य है?
40. प्रसाद जी किस कार्य में स्वयं को असमर्थ पा रहे हैं? और इस असमर्थता का क्या कारणहै?
41. सामाजिक क्रांति या बदलाव में साहित्य की क्या भूमिका होती है?
42. उत्साहकविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है?
43. कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है?
44. फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है?
45. धूल-मिट्टी से सने बच्चे झोंपडी में खेलते कैसे लगते हैं?
46. यदि बच्चे की माँ माध्यम न होती तो कवि किस-किस से वंचित रह जाता?
47. कवि ने फसल को हजार-हजार खेतों की मिट्टी का गुण-धर्म क्यों कहा है?
48. मिट्टी के गुण-धर्म को पोषित करने में हमारी क्या भूमिका हो सकती है?
49. भोलानाथ का अधिक समय अपने पिताजी के साथ किस प्रकार व्यतीत होता था?
50. भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है?
51.  ‘माता का आँचलपढ़ते समय आपको भी अपने माता-पिता का लाड़-प्यार याद आ रहा होगा- अपनी इन भावनाओं को लिखिए।
52. माता का आँचलमें बच्चों की जो दुनिया रची गई है वह आपके बचपन की दुनिया से किस प्रकार भिन्न है?
53. नाक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का द्योतक है। यह बात पूरी तरह व्यंग्य रचना में किस तरह उभर कर आई है? लिखिए।
54. जार्ज पंचम की नाक लगने वाली ख़बर के दिन अख़बार चुप क्यों थे?
55. मूर्तिकार ने नाक लगाने के लिए क्या-क्या प्रयास किए?
56. जल्दी चलो, वरना गाड़ी छूट जाएगी। रेखांकित पद का व्याकरणिक या पद-परिचय लिखिए.
57. लोग धीरे-धीरे उस संकरे रास्ते से ताजमहल की ओर बढ रहे थे। रेखांकित पद का व्याकरणिक या पद-परिचय लिखिए
58. कल हमने ताजमहल देखा। रेखांकित पद का व्याकरणिक या पद-परिचय लिखिए
59. जब मैं पहुँचा तो रमेश सो रहा था। रेखांकित पद का व्याकरणिक या पद-परिचय लिखिए
60. मैं उस व्यक्ति को जानता हूँ, जिसने तुम्हारी साइकिल चुराई है।रचना के आधार पर वाक्य-भेद का नामोल्लेख कीजिए
61. प्रातःकाल होता है और चिड़ियाँ चहचहाने लगती हैं।रचना के आधार पर वाक्य-भेद का नामोल्लेख कीजिए
62. जो सबकी भलाई करता है, वह सबका प्रिय होता है।रचना के आधार पर वाक्य-भेद का नामोल्लेख कीजिए
63. जो समुद्र में गोता लगायेगा, वह ही मोती पाएगा। रचना के आधार पर वाक्य-भेद का नामोल्लेख कीजिए
64. जब भी जाना चाहो, आप चले जाना।रचना के आधार पर वाक्य-भेद का नामोल्लेख कीजिए
65. मजदूर खूब मेहनत करता है, परन्तु उसे उसका लाभ नहीं मिलता।सरल या साधारण वाक्य में परिवर्तित कीजिए
66. जो लोग परिश्रम करते है, उन्हे अधिक समय तक निराश नहीं होना पड़ता।सरल या साधारण वाक्य में परिवर्तित कीजिए
67. चातक थोड़ी देर तक चुप रहकर बोला।मिश्र वाक्य में बदलिए
68. किवाड़ खुलने की आवाज पर बुद्धन चौंका।मिश्र वाक्य में बदलिए
69. कम रोशनी में पढ़ने के कारण विद्यार्थी अपनी आँख गवाँ बैठा। संयुक्त वाक्य में बदलिए
70. मैंने उसे पढ़ाकर नौकरी दिलवाई।संयुक्त वाक्य में बदलिए
71. रहीम बोला कि मैं कल हैदाबाद जा रहा हूँ।उपवाक्य का नाम बताइए
72. महात्मा गाँधी ने कहा कि गाय करुणा की कविता है। आश्रित उपवाक्य का नाम बताइए
73. मुझे एक व्यक्ति मिला, जो बहुत पढ़ा लिखा था।आश्रितउपवाक्य का नाम बताइए
74. जो व्यक्ति मधुर भाषी होता है, उसे सभी चाहते हैं।आश्रित उपवाक्य का नाम बताइए
75. मुझसे गलती हो गई।वाच्य बताइए
76. राम अभी नहीं सोया।वाच्य बताइए
77. मजदूरों ने एक साल में यह पुल तैयार किया।वाच्य बताइए
78. मुझसे चला नहीं जाता।वाच्य बताइए
79. मालीकेद्वारापौधोंकोपानीदियागया।कर्तृवाच्यमेंबदलिए
80. अध्यापकद्वाराबच्चोंकोपढायागया।कर्तृवाच्यमेंबदलिए
81. माँबैठनहींसकती।भाववाच्यमेंबदलिए
82. चलो, अबसोतेहैं।भाववाच्यमेंबदलिए
83. ड्राइवरनेज़ोरसेब्रेकमारे।कर्मवाच्यमेंबदलिए
84. नेताजीनेदेशकेलिएअपनासबकुछत्यागदिया।कर्मवाच्यमेंबदलिए
85. निम्नलिखितकाव्यांशपढ़कररसपहचानकरलिखिए
(I) खत, नटत, रीझत, खिझत
मिलत, खिलत, लजियात
भरेभवनमेंकरतहैं
नैननिहीसौंबात|
(IIएकओरअजगरहिंलखिएकओरमृगराय |
विकलबटोहीबीचही, परयोमूरछाखाय |
(IIIएकमित्रबोलेलालातुमकिसचक्कीकाखातेहो ?
इतनेमहँगेराशनमेंभी, तुमतोंदबढ़ाएजातेहो |”
(IVवीररसकास्थायीभावक्याहै?          

10 comments: