Total Pageviews

प्रश्न - मंच महाभारत


   प्रश्न - मंच
   
   कक्षा सातवीं

२२.प्रतिज्ञा पूर्ति

१.भीष्म पितामह ने दुर्योधन को क्या सलाह दी ?
२.कौरवों को हराने के बाद अर्जुन ने राजकुमार उत्तर से क्या कहा ?
३.पितामह भीष्म के संधि के प्रस्ताव पर दुर्योधन ने क्या सलाह दी थी ?
४.प्रतिज्ञा के समय के संबंध में भीष्म ने दुर्योधन से क्या कहा ?
५.भीष्म ने कौरवों को पांडवों से संधि करने हेतु क्या कहा ?

२३.विराट का भ्रम

१.विराट को किस बात का भ्रम हुआ था ?
२.विराट ने अर्जुन के समक्ष क्या प्रस्ताव रखा था ?
३.विराट ने युधिष्ठिर के समक्ष क्या प्रस्ताव रखा ?
४.विराट की चिंता का क्या कारण था ?
५.अर्जुन ने क्या कहकर राजा विराट की बेटी से विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया ?
६.दुर्योधन के दूतों को  युधिष्ठिर ने क्या उत्तर दिया ?

२४. मंत्रणा

१.दुर्योधन ने सहायता माँगते समय श्रीकृष्ण से क्या कहा ?
२.अर्जुन ने श्रीकृष्ण को अपने पक्ष में क्यों लिया ?
३.दुर्योधन के तर्क पर श्रीकृष्ण ने क्या कहा ?
४.श्रीकृष्ण ने अर्जुन के सामने क्या विकल्प रखे ?
५. शल्य को अपने पक्ष में करने हेतु दुर्योधन ने क्या चाल चली ?

२५.राजदूत संजय

१.कर्ण के विरोध करने पर भीष्म ने क्या कहा ?
२.धृतराष्ट्र के समझाने पर दुर्योधन ने चिढ़कर क्या कहा ?
३.पांचाल-नरेश के पुरोहित ने धृतराष्ट्र को क्या संदेश सुनाया ?
४ युधिष्ठिर ने संजय से कितने गाँव मांगें ?
५.श्रीकृष्ण हस्तिनापुर क्यों जाना चाहते थे ?
६युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र के पास क्या संदेश भेजा ?
७.संजय ने युधिष्ठिर से क्या कहा था ?

२६. शांतिदूत श्रीकृष्ण

१.श्रीकृष्ण ने धृतराष्ट्र की सभा में क्या कहा ?
२.कुंती ने कर्ण से क्या कहा ?
३.कर्ण ने कुंती को क्या आश्वासन दिया ?
४. दुर्योधन के भोजन निमंत्रण पर श्रीकृष्ण ने क्या कहा ?
५. श्रीकृष्ण ने दुर्योधन को किस प्रकार समझाने का प्रयास किया ?

२७. पांडवों और कौरवों के सेनापति

१.भीष्म के सेनापति बनने पर कर्ण ने क्या निर्णय लिया ?
२.महाभारत के युद्ध में कौन से दो राजा युद्ध से विरत रहे और क्यों ?
३.युद्ध के लिए अनुमति माँगने पर भीष्म ने युधिष्ठिर से क्या कहा ?
४.पांडव सेना के सात सेनानायक कौन थे ? उनमें से कौन सेनापति बना ?
५. युधिष्ठिर को कौरव सेना की ओर जाते देखकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन से क्या कहा ?
७. अठारह दिन में कौरव सेना के सेनापति कौन-कौन बने ?

२८.पहला,दूसरा और तीसरा दिन

१.पहले दिन के युद्ध में किसका पलड़ा भारी रहा ?
२.दूसरे दिन के युद्ध की व्यूह रचना किसने बनाई थी ?
३.दूसरे दिन के युद्ध का क्या परिणाम हुआ ?
४.तीसरे दिन के युद्ध में क्या स्थिति रही ?
५.श्रीकृष्ण युद्ध में क्यों विचलित हो उठे थे ?

२९.चौथा,पाँचवा और छठा दिन

१.घटोत्कच कौन था ?
२.चौथे दिन के युद्ध में धृतराष्ट्र के कितने पुत्र मारे गए ?
३.छठे दिन के युद्ध की कोई उल्लेखनीय घटना बताएं ?
४.पांचवे दिन के युद्ध की क्या विशेषता रही ?

३०.सातवाँ,आठवाँ और नवाँ दिन

१.नौवें दिन किनके मध्य घोर संग्राम हुआ ?
२.कुमार शंख कौन था ?
३.दुर्योधन के आठ भाई किसके हाथों मारे गए ?
४.सातवें दिन के युद्ध की क्या विशेषता रही ?
५.नौवें दिन पांडव सेना की सबसे अधिक दुर्गति किसने की ?

३१. भीष्म शर-शय्या पर

१.भीष्म ने पांडवों को अपनी मृत्यु का क्या राज बताया ?
२.भीष्म शर शय्या पर कैसे पहुँचे ?
३.शर-शय्या पर पड़े भीष्म ने कर्ण से क्या कहा ?
४.दुर्योधन युधिष्ठिर को जीवित क्यों पकड़ना चाहता था ?
५.भीष्म को कर्ण ने क्या उत्तर दिया ?
६.ग्यारहवें दिन के युद्ध में दुर्योधन ने द्रोणाचार्य से क्या अनुरोध किया ?

३२.बारहवाँ दिन

१. युधिष्ठिर को बंदी बनाने हेतु द्रोणाचार्य ने क्या योजना बनाई ?
२.भगदत्त को किसने मारा था ?
३.बारहवें दिन की उल्लेखनीय घटनाएँ क्या रही ?
४. शकुनि के भाइयों के नाम क्या-क्या थे ?

३३.अभिमन्यु

१. युधिष्ठिर ने अभिमन्यु से क्या कहा ?
२.अभिमन्यु से लड़ने के लिए द्रोण ने कर्ण को क्या सलाह दी ?
३.त्रिगर्तो का संहार कर शिविर को लौटते हुए अर्जुन ने कृष्ण से क्या कहा ?
४.अभिमन्यु को भीम और युधिष्ठिर ने क्या आश्वासन दिया ?
५.अभिमन्यु की मृत्यु किसके हाथों हुई ?

३४.युधिष्ठिर की चिंता और कामना

१.द्रोणाचार्य व् सात्यकि के युद्ध को देखकर युधिष्ठिर ने सात्यकि की रक्षा के लिए क्या निर्देश दिए ?
२.कर्ण ने भीम को क्यों नहीं मारा ?
३.पांडव सेना की शक्ति कमजोर क्यों पड़ गई ?
४.भीमसेन ने युधिष्ठिर की रक्षा का भार किसे सौंपा ?
५.सात्यकि व अर्जुन की रक्षा के लिए जब भीम को जाने का आदेश दिया,तब भीम ने अपने सेनापति को क्या कहा ?

३५.भूरिश्रवा,जयद्रथ और आचार्य द्रोंण का अंत

१.भूरिश्रवा कावध किसने किया ?
२.पश्चिम में लालिमा होती देखकर दुर्योधन और जयद्रथ मन में क्या सोचकर खुश हुए ?
३.श्रीकृष्ण ने अर्जुन से क्या ? साथ ही अर्जुन को क्या चेतावनी दी ?
४.द्रोण को किसने मारा ? उन्हें मारने के लिए पांडवों ने क्या योजना बनाई ?
५.इंद्र द्वारा दी गयी शक्ति का प्रयोग कर्ण ने किस पर किया था ?
६.सात्यकि की दशा जब अर्जुन से देखी न गई, तो अर्जुन ने क्या किया ?
७. भूरिश्रवा ने अर्जुन द्वारा हाथ काट दिए जाने पर उसकी निंदा की, तब अर्जुन ने उससे क्या कहा ?
८. जयद्रथ का सिर कहाँ जाकर गिरा ? उसके बाद क्या हुआ ?

३६.कर्ण और दुर्योधन भी मारे गए

१.द्रोणाचार्य के मारे जाने पर कौरवों का सेनापति कौन बना ?
२. श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सर्पमुखास्त्र से कैसे बचाया ?
३.दु:शासन की मृत्यु किस प्रकार हुई ?
४. कर्ण की मृत्यु से दुखी दुर्योधन को कृपाचार्य ने किस प्रकार सांत्वना दी ?
५.जलाशय में छिपे दुर्योधन को युधिष्ठिर ने कैसे ललकारा ?
६.मरणासन्न दुर्योधन ने श्रीकृष्ण पर क्या आरोप लगाया ?
७. भीम ने दु:शासन को किस प्रकार मारा ?
८.शकुनि का वध किसने किया ?

३७.अश्वत्थामा

१.अश्वत्थामा को किसने पराजित किया ?
२.घायल दुर्योधन ने अश्वत्थामा से क्या कहा ?
३.अश्वत्थामा ने शिविर में घुसकर किस-किस को मारा ?
४.पांडव वीरों के मारे जाने पर दुर्योधन ने अश्वत्थामा से क्या कहा ?
५.उत्तरा कौन थी ? उसके पुत्र का नाम क्या था ?
६.अश्वत्थामा ने पांडवों को मारने के लिए क्या योजना बनाई ?
७.कर्ण की मृत्यु के बाद कौरवों का सेनापति कौन बना ?
८.अश्वत्थामा को अपनी मणि पांडवों को क्यों देनी पडी ?

३८.युधिष्ठिर की वेदना

१.श्रीकृष्ण ने धृतराष्ट्र के सामने भीम की प्रतिमा क्यों भिजवाई ?
२.गांधारी ने द्रौपदी को क्या कहा ?
३.युधिष्ठिर का मन बोझिल क्यों था ? उन्होंने क्या निश्चय किया ?
४.श्रीकृष्ण ने क्या कहकर धृतराष्ट्र का शक दूर किया ?
५. धृतराष्ट्र ने शोकविह्वल युधिष्ठिर को क्या सांत्वना दी ?
६.युधिष्ठिर के वन जाने के निश्चय पर उनके सभी भाइयों और द्रौपदी ने क्या कहकर समझाया ?

३९. पांडवों का धृतराष्ट्र के प्रति  व्यवहार

१.युधिष्ठिर ने अपने भाइयों को क्या आज्ञा दे रखी थी ?
२.वन के लिए कौन-कौन रवाना हुए ?
३.भीमसेन का व्यवहार धृतराष्ट्र और गांधारी के प्रति कैसा था ? गांधारी पर इसका क्या असर हुआ ?
४.जब धृतराष्ट्र ने वन-गमन की इच्छा प्रकट की तो युधिष्ठिरकी क्या प्रतिक्रिया थी ? उन्होंने धृतराष्ट्र से क्या कहा ?

४०.श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर

१.बलराम ने अपना शरीर क्यों त्याग दिया ?
२.श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई ?
३.पांडवों ने अपना अंतिम समय कहाँ और किस तरह बिताया ?
४.परीक्षित कौन था ?
५.गांधारी ने श्रीकृष्ण को क्या श्राप दिया था ?

No comments:

Post a Comment