Total Pageviews

एक कुत्ता और एक मैना गद्यांश /लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर


एक कुत्ता और एक मैना ( हजारी प्रसाद द्विवेदी )

         जब मैं इस कविता को पढ़ता हूँ तो उस मैना की करुण मूर्ति अत्यंत साफ होकर सामने आ जाती है | कैसे मैंने उसे देखकर भी अनदेखा कर दिया और किस प्रकार कवि की आँखें उस बेचारी के मर्मस्थल तक पहुँच गई, सोचता हूँ तो हैरान हो जाता हूँ | एक दिन वह मैना उड़ गई | सायंकाल कवि ने उसे नहीं देखा | जब वह अकेले जाया करती है उस डाल के कोने में, जब झींगुर अंधकार में झनकारता  रहता हैं, जब हवा में बास के पत्ते हवा में झरझराते रहते हैं, पेड़ों की फांक से पुकारा करता है नींद तोड़ने वाला संध्यातारा ! कितना करुण है उसका गायब हो जाना !
प्रश्न-
 ) कवि किस कविता की बात कर रहा हैं ? यह कविता किसने और क्यों लिखी थी ?
) कवि हैरान क्यों हैं ?
) इस कविता का मूल भाव स्पष्ट कीजिए  |
) मैना के जाने के बाद के वातावरण का वर्णन कीजिए |
) लेखक को कविता में किस भाव की प्रमुखता दिखाई देती हैं ?

उत्तर-
 ) कवि मैना पर लिखी हुई कविता की बात कर रहा हैं | यह कविता गुरुदेव रवींद्रनाथ ने लंगड़ी मैना को देखकर व्यथा को व्यक्त करने के लिए लिखी थी |

) कवि इस बात से हैरान हैं कि मैना को देखकर उसके मन में कुछ नहीं हुआ था जबकि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ने उस मैना के मन के दर्द को समझ लिया और उस पर कविता लिख दी |

) मैना अपने दल से अलग होकर न मालूम किस अपराध का डंड भोग रही हैं | अन्य मैनाएँ  आनंद मना रही हैं परंतु यह लंगड़ी मैना चुपचाप अपना आहार चुगती रहती है | वह अपने इस अकेलेपन का किसी पर दोष नहीं लगाती हैं | अपने में मस्त रहती है |

) मैना के चले जाने के बाद भी अंधकार में झींगुर झंकारता है और हवा में बांस के पत्ते झर्झराते रहते हैं | पेड़ों के बीच में से संध्यातारा भी दिखाई देता है परंतु मैना नहीं दिखाई देती | उसके जाने के बाद सारा वातावरण उदास दिखाई देता है |

) लेखक को कविता में करुण-भाव की प्रमुखता दिखाई देती है |
 
लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर (2x 5 अंक )

1)किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया ?
उत्तर-बचपन के दिनों में,उनकी एयरगन से घायल होकर गिरने वाली नीलकंठ की वह गोरैया सारी ज़िंदगी उन्हें खोज के नए-नए रास्तों की तरफ ले जाती रही | इस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया ?

2)सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्यावरण से संबन्धित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं ?
उत्तर- सालिम अली ने उन्हें बताया होगा कि पर्यावरण में आ रहें बदलाव के कारण अनेक पक्षी लुप्त होने के कगार पर है | भविष्य में हम इन में से अनेक दुर्लभ पक्षियों को देख नहीं सकेंगे | गाँव की खेती भी इससे प्रभावित होगी | यह सुनकर चौधरी चरणसिंह के आँखें नम हो गई होगी |

3)लौरेंस की पत्नी फ्रीड़ा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मेरी छत पर बैठने वाली गोरैया लौरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है ?
उत्तर लौरेंस की पत्नी ने ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि लौरेंस प्रकृति प्रेमी थे और प्रकृति को सजीव मानकर उनसे सीधे जुड़े होंगे | वे अक्सर पक्षियों  की  दुनिया में जाकर उनका अवलोकन करते होंगे |

(4)आशय स्पष्ट कीजिए
उत्तर- कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धडकन देकर भी उसे लौटना चाहे तो वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा !
उत्तरइसका आशय यह है की सालिम आली पक्षियों की दुनिया छोड़कर जा चुके हैं | उनका निधन हो चुका हैं इसलिए कोई उन्हे शरीर की गर्मी और ढरकन देकर जीवित करना चाहते तो यह असंभव हैं |

(5) सालिम आली और डी एच लौरेंस में क्या समानता थी  ?
उत्तर-सालिम आली पक्षी विज्ञानी थे और डी एच लौरेंस कवि और उपन्यासकार थे |वे दोनों प्रकृति प्रेमी थे | उनका प्रकृति से गहरा लगाव तथा संबंध था | दोनों प्रकृति की सुरक्षा करके मानव जीवन को बचना चाहते थे | दोनों को  प्रकृति से लगाव था तथा वे उनको लुप्त होने से बचाना चाहते थे |

No comments:

Post a Comment