Total Pageviews

पद-परिचय


पद-परिचय – “शब्द” भाषा की स्वतंत्र एवं सार्थक इकाई है और यही शब्द जब वाक्यों में प्रयुक्त हो जातें हैं तो पद कहलाते हैं | इन पदों के विषय में विस्तार से जानना अर्थात् इनका व्याकरणिक परिचय ही पद-परिचय कहलाते है |
जैसे :-छात्र पत्र लिख रहा है |
छात्र  शब्द  का पद-परिचय इस प्रकार होगा –
छात्र – जातिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , एकवचन , कर्ताकारक , लिख रहा है क्रिया का कर्ता |

पद-परिचय में निम्न बातों का विवरण देना पड़ता है –
1)      संज्ञा- संज्ञा के भेद ( व्यक्तिवाचक, जातिवाचक , भाववाचक ) लिंग , वचन , कारक, पुरुष तथा क्रिया से सम्बन्ध | 
2)      सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (पुरुषवाचक , निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक,  निजवाचक , सम्बन्धवाचक )लिंग , वचन , कारक तथा क्रिया के साथ संबंध |
3)      विशेषण के भेद– ( गुणवाचक , संख्यावाचक , परिमाणवाचक , सार्वनामिक ) लिंग वचन कारक  तथा क्रिया के साथ सम्बन्ध विशेष्य |
4)      क्रिया – भेद ( अकर्मक , सकर्मक , द्विकर्मक ,संयुक्त , प्रेरणार्थक , नामधातु ,पूर्वकालिक ) वाच्य , काल, वचन , धातु |
5)      क्रिया विशेषण – भेद, रीतिवाचक , कालगायक , स्थानवाचक , परिमाणवाचक|
6)      समुच्चयबोधक– भेद (समानाधिकरण , व्यधिकरण) शब्दों के साथ सम्बन्ध |
7)      संबंधबोधक– भेद , सूचक (कालसूचक , दिशासूचक इत्यादि ) संज्ञा तथा सर्वनामों का निर्देश |
8)      विस्मयादिबोधक- भेद तथा मनोभाव (हर्ष , घृणा , प्रशंसा , तिरस्कार, चेतावनी , विस्मय , संबोधन , शोक )
1)      उदहारण स्वरुप
Ø  वह आम खाता है |
वह – पुरुषवाचक सर्वनाम , अन्य पुरुष , एकवचन , पुल्लिंग , कर्ताकारक
आम – जातिवाचक संज्ञा, एकवचन , पुल्लिंग , कर्म कारक
खाता है – सकर्मक क्रिया , एकवचन , पुल्लिंग कर्तृवाच्य, वर्तमान काल |
Ø  हम अपने देश पर मर मिटेंगे |
हम -  पुरुषवाचक सर्वनाम, उत्तम पुरुष , पुल्लिंग , बहुवचन , कर्ता कारक |
अपने – सर्वनाम, निजवाचाक, पुल्लिंग , एकवचन, सम्बन्ध कारक ( देश से सम्बन्ध ) |
देश पर – संज्ञा जातिवाचक , पुल्लिंग , एकवाचक , अधिकरण कारक |
मर मिटेंगे – अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन, भविष्यत् काल, अपूर्ण पक्ष, कर्तृवाच्य  |
Ø  मोहन स्कूल जाता है|
मोहन – व्यक्तिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , एकवचन , कर्ता कारक |
स्कूल – जातिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , एकवचन , कर्म कारक |
जाता है – क्रिया , सकर्मक क्रिया , कर्तृवाच्य, पुल्लिंग , एकवचन , वर्तमान काल|
Ø  अहा! उपवन में सुन्दर फूल खिले हैं |
अहा ! – विस्मयबोधक अव्यय , हर्षसूचक |
उपवन में – जातिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , एकवचन अधिकरण कारक |
सुन्दर – गुणवाचक विशेषण , पुल्लिंग , बहुवचन |
फूल – जातिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , बहुवचन |
खिले हैं – अकर्मक क्रिया , पुल्लिंग , बहुवचन , कर्तृवाच्य , वर्तमानकाल |
2)      रेखांकित पदों के पद-परिचय दें -
Ø  मैं कल बीमार था , इसीलिए विद्यालय नहीं आया |
मैं – पुरुषवाचक सर्वनाम , उत्तम पुरुष , पुल्लिंग , एकवचन , कर्ता कारक , “था” और “आया” क्रिया का कर्ता|
विद्यालय – जातिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , एकवचन , कर्म कारक , “आया” क्रिया का अधिकरण  |
Ø  बच्चों ने अपना काम कर लिया था|
बच्चों नें – जातिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , बहुवचन , कर्ता कारक |
कर लिया था - - सकर्मक क्रिया , पुल्लिंग , बहुवचन , “कर” धातु भूतकाल , कर्तृवाच्य |
Ø  मनोहर दसवीं कक्षा में पढ़ता है |
दसवीं – संख्या वाचक विशेषण , क्रम सूचक , स्त्रीलिंग , एकवचन , कक्षा - “विशेष्य” |
Ø  मैं उसे आगरा में मिलूँगा |
आगरा – व्यक्तिवाचक संज्ञा , पुल्लिंग , एकवचन , अधिकरण कारक , “मिलूँगा” क्रिया का अधिकरण (स्थान )|

प्रश्न अभ्यास
1)      वाक्यों में रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिये –
(क) छोटी बच्ची हंस रही है |
(ख) ऐसा भी क्या हो सकता है ?
(ग)  लता सुन्दर है |
(घ)  भारत महान देश है |
(ङ)   सफलता परिश्रमी के कदम चूमती है |
(च)  तुम भी सुन्दर लिख सकते हो |
(छ) शीला आठवीं कक्षा में पढ़ती है |
(ज) वह खाना बना सकती है |
(झ) श्याम सों गया |
(ञ)  राम ने रावण को मारा |
(ट)   मैं धीरे-धीरे चलता हूँ |
(ठ)  कल हमने ताजमहल देखा |
(ड)   हिमालय पर बर्फ जमी रहती है |
(ढ)   यह किताब मेरी है |

2)      रेखांकित वाक्यों के पद- परिचय हेतु दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुन कर लिखें –
                                I.            वह दिन भर पढ़ता रहा |
(क) निश्यवाचक सर्वनाम , अन्य पुरुष , एकवचन , कर्ता कारक , “है” क्रिया का कर्ता|
(ख) अनिश्यवाचक सर्वनाम अन्य पुरुष कर्म कारक , एकवचन है क्रिया का कर्ता|
(ग)  निश्यवाचक सर्वनाम , उत्तम पुरुष , बहुवचन , कर्ता करक है क्रिया का कर्ता|
(घ)  निश्यवाचक सर्वनाम , मध्यम पुरुष , बहुवचन , कर्मकारक है क्रिया का कर्ता|
उत्तर – क
                              II.            मैं दसवीं कक्षा में पढता हूँ |
(क) संख्यावाचक विशेषण , क्रमसूचक , स्त्रीलिंग , एकवचन , कक्षा विशेष्य |
(ख) परिमाणवाचक विशेषण , क्रमसूचक , पुल्लिंग, एकवचन , कक्षा विशेष्य |
(ग)  स्थानवाचक विशेषण, क्रमसूचक , स्त्रीलिंग , बहुवचन , कक्षा विशेष्य |
(घ)  सार्वनामिक विशेषण , क्रमसूचक , पुल्लिंग , एकवचन , कक्षा विशेष्य |
उत्तर-क
3)      पद-परिचय से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें |
4)      पद-परिचय बनाते समय क्या-क्या बातें बताई जानी चाहिए ?
5)      शब्द और पद में क्या अंतर है ?

No comments:

Post a Comment