Total Pageviews

ग्रीष्मावकाश कार्य

कक्षा – 10

 

प्रश्न 1.नगरपालिका द्वारा किसकी मूर्ति को कहाँ लगवाने का निर्णय लिया गया?

प्रश्न 2.जिस कस्बे में मूर्ति लगवाई जानी थी उसका संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

प्रश्न 3.मूर्ति बनवाने का कार्य स्थानीय ड्राइंग मास्टर को क्यों सौंपना पड़ा?

प्रश्न 4.नगरपालिका मूर्ति लगवाने में ठोस निर्णय क्यों नहीं ले पा रही थी?

प्रश्न 5.नेताजी की मूर्ति का संक्षिप्त चित्रण कीजिए।

प्रश्न 6.नेताजी की मूर्ति में कौन-सी कमी खटकती थी?

प्रश्न 7.मूर्ति की कमी को कौन और किस तरह पूरा करने का प्रयास करता था?

प्रश्न 8.कैप्टन कौन था? उसका व्यक्तित्व नाम के विपरीत कैसे था?

प्रश्न 9.कैप्टन मूर्ति के चश्मे को बार-बार क्यों बदल दिया करता था?

प्रश्न 10.‘नेताजी का चश्मापाठ के माध्यम से लेखक ने क्या संदेश देने का प्रयास किया है?

प्रश्न 11.हालदार साहब के लिए कैप्टन सहानुभूति का पात्र था? इसे आप कितना उचित समझते हैं?

 

 

प्रश्न 1. गोपियों ने उद्धवे को बड़भागी क्यों कहा है?

प्रश्न 2. ‘गुर चाँटी ज्यों पागीकहने से गोपियों की किस मनोदशा की अभिव्यक्ति होती है?

प्रश्न 3. गोपियों ने अपने लिए कृष्ण को हारिल की लकड़ी के समान क्यों बताया है?

प्रश्न 4. ऐसी कौन-सी बात थी जिसे गोपियों को अपने मन में दबाए रखने के लिए विवश होना पड़ा?

प्रश्न 5. ‘कमल के पत्तेऔरतेल लगी गागरकी क्या विशेषता होती है?

प्रश्न 6. गोपियों ने स्वयं को अबला और भोली कहा है। आपकी दृष्टि से उनका ऐसा कहना कितना उपयुक्त है?

प्रश्न 7.‘प्रीति नदी में पाउँ बोयोका आशय स्पष्ट कीजिए। ऐसा किसके लिए कहा गया है?

प्रश्न 8.गोपियाँ किस आधार पर विरह व्यथा सह रही थीं?

प्रश्न 9.गोपियों को मदद मिलने की आशा कहाँ लगी थी, पर उनकी यह आशा निराशा में कैसे बदल गई?

प्रश्न 10.गोपियाँ अब धैर्य क्यों रखना चाहती हैं?

प्रश्न 11.उद्धव गोपियों के पाए जिस उद्देश्य से आए थे, उसमें सफल नहीं हो सके?

 

प्रश्न 1.लेखक बालगोबिन भगत को गृहस्थ साधु क्यों मानता है? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 2.‘भगत अपनी सब चीज़ साहब की मानते थे’, उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 3.लेखक बालगोबिन भगत को गृहस्थ साधु मानता था पर वह भगत के किस अन्य गुण पर मुग्ध था और क्यों?

प्रश्न 4.बालगोबिन भगत के संगीत को जादू क्यों कहा गया है?

प्रश्न 5.भगत प्रभातियाँ किस महीने में गाया करते थे? उनके प्रभाती गायन का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 6.भगत का आँगन नृत्य-संगीत से किस तरह ओत-प्रोत हो उठता था?

प्रश्न 7.भगत अपने सुस्त और बोदे से बेटे के साथ कैसा व्यवहार करते थे और क्यों?

प्रश्न 8.पुत्र की मृत्यु के अवसर पर भगत अपनी पतोहू को परंपरा से हटकर कौन-सा कार्य करने को कह रहे थे और क्यों?

प्रश्न 9.भगत की किस दलील के आगे उनकी पतोहू की एक चली?

प्रश्न 10.भगत की मृत्यु उन्हीं के अनुरूप हुई, कैसे? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 11.बालगोबिन भगत ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए क्या किया?

प्रश्न 12.बालगोबिन भगत अपने साधु और गृहस्थ होने का स्वाभिमान कैसे बनाए रखते थे? उनकी गंगा-स्नान यात्रा के आलोक में स्पष्ट कीजिए।

 

 

प्रश्न 1.‘माता का अँचलपाठ में भोलानाथ के पिता की दिनचर्या का वर्णन करते हुए आज के एक सामान्य व्यक्ति की दिनचर्या से उसकी तुलना कीजिए।

प्रश्न 2.चिड़िया उड़ाते-उड़ाते भोलानाथ और उसके साथियों ने चूहे के बिल में पानी डालना शुरू किया। इस घटना का के या परिणाम निकला?

प्रश्न 3.‘माता का अँचलपाठ में वर्णित समय में गाँवों की स्थिति और वर्तमान समय में गाँवों की स्थिति में आए परिवर्तन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 4.पिता भले ही बच्चे से कितना लगाव रखे पर माँ अपने हाथ से बच्चे को खिलाए बिना संतुष्ट नहीं होती है- ‘माता का अँचलपाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 5.बच्चे रोना-धोना, पीड़ा, आपसी झगड़े ज्यादा देर तक अपने साथ नहीं रख सकते हैं। माता के अँचलपाठ के आधार पर बच्चों की स्वाभाविक विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 6.मूसन तिवारी को बैजू ने चिढ़ाया था, पर उसकी सजा भोलानाथ को भुगतनी पड़ी, ‘माता का अँचलपाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 7.भोलानाथ और उसके साथी खेल ही खेल में दावत की योजना किस तरह बना लेते थे?

प्रश्न 8.भोलानाथ और उसके साथी खेल-खेल में फ़सल कैसे उगाया करते थे?

प्रश्न 9.भोलानाथ की माँ उसे किस तरह कन्हैया बना देती?

 

व्याकरणरचना के आधार पर वाक्य भेद (जितना करवाया है )

 

 

 

 

               

 

 


12 comments: