Total Pageviews

चन्द्र गहना से लौटती बेर : केदारनाथ अग्रवाल/लघु अभ्यास प्रश्नोत्तर


चन्द्र गहना से लौटती बेर : केदारनाथ अग्रवाल

प्रश्न 1      सरसों को सयानी कहकर कवि क्या कहना चाहता होगा?
उत्तर         कवि देखता है कि खेत में चना, अलसी आदि छोटे हैं वाही सरसों उनकी तुलना में बढकर लम्बी हो गयी है | उसमें पीले रंग के फूल भी नजर आ रहे हैं| यह देखकर कवि सरसों को सयानी कहना चाहता है | वह अन्य फसलों से बढकर हाथ पीले कर विवाह मंडप में जाने को तैयार है |

प्रश्न 2      काले माथे और सफ़ेद पंखों वाली चिड़िया आपकी दृष्टि में किस प्रकार के व्यक्तित्व का प्रतीक हो सकती है?
उत्तर         काले माथे और सफ़ेद पंखों वाली चिड़िया किसी सफेदपोश व्यक्तित्व का प्रतीक हो सकती है | इसी चिड़िया की तरह वह भी अपने शिकार पर नजर रखता है | वह परोपकार, समाजसेवा आदि का दावा करता फिरता है परन्तु अवसर मिलने पर ही अपना काम कर जाता है |

No comments:

Post a Comment