Total Pageviews

होलीडे होमवर्क

कक्षा -9

 

प्रश्न 1.हीरा और मोती अपने मालिक झूरी के साथ किस तरह का भाव रखते थे?

प्रश्न 2.“दो बैलों की कथापाठ में लेखक नेसीधेपनके संबंध में क्या कहा है? इसके लिए उसने क्या-क्या उदाहरण दिए हैं?

प्रश्न 3.हीरा-मोती दो बार झूरी के घर से वापस आए। दोनों बार झूरी की पत्नी की प्रतिक्रिया अलग-अलग क्यों थी? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 4.मोती ने बैलगाड़ी को खाई में गिरा देना चाहा पर हीरा ने सँभाल लिया। इस कथन के आलोक में हीरा की स्वाभाविक विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 5.‘मोती के स्वभाव में उग्रता है’–उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 6.‘संगठन में शक्ति है’-हीरा-मोती ने इसका नमूना किस तरह प्रस्तुत किया?

प्रश्न 7.हीरा-मोती स्वभाव से विद्रोही तो हैं पर उनके मन में दयाभाव भी है। इसका प्रमाण हमें कब और कहाँ मिलता है? ‘दो बैलों की कथापाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

 

प्रश्न 1.तिब्बत का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 2.सुमति लोगों की धार्मिक आस्था का अनुचित फायदा किस तरह उठाते थे?

प्रश्न 3.डाँड़े के प्राकृतिक सौंदर्य का चित्रण कीजिए।

प्रश्न 4.तिब्बत में खेती की ज़मीन की क्या स्थिति है?’ल्हासा की ओरपाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए।

 

प्रश्न 1.हंस किसके प्रतीक हैं? वे मानसरोवर छोड़कर अन्यत्र क्यों नहीं जाना चाहते हैं?

प्रश्न 2.कबीर ने सच्चा संत किसे कहा है? उसकी पहचान बताइए।

प्रश्न 3.कबीर नेजीवितकिसे कहा है?

प्रश्न 4.‘मोट चून मैदा भयाके माध्यम से कबीर क्या कहना चाहते हैं?

प्रश्न 5.कबीरसुबरन कलशकी निंदा क्यों करते हैं?

प्रश्न 6.‘सुबरन कलशकिसका प्रतीक है? मनुष्य को इससे क्या शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए?

ग्रहण करनी चाहिए।

प्रश्न 7.कबीर मनुष्य के लिए क्रिया-कर्म और योग-वैराग्य को कितना महत्त्वपूर्ण मानते हैं?

प्रश्न 8.मनुष्य ईश्वर को क्यों नहीं खोज पाता है?

प्रश्न 9.कबीर ने संसार को किसके समान कहा है और क्यों?

प्रश्न 10.कबीर नेभानकिसे कहा है? उसके प्रकट होने पर भक्त पर क्या प्रभाव पड़ता है?

प्रश्न 11.स्पष्ट कीजिए कि कबीर खरी-खरी कहने वाले सच्चे समाज सुधारक थे।

 

 

प्रश्न 1.लेखिका खुद और अपनी दो बहिनों को लेखन में आने का क्या कारण मानती है?

प्रश्न 2.लेखिका पहले पहल अपनी नानी के बारे क्या जान पाई थी?

प्रश्न 3.लेखिका की नानी ने स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल शर्मा से कौन-सी इच्छा प्रकट की? यह इच्छा उन्होंने अपने पति से क्यों नहीं बताई?

प्रश्न 4.लेखिका ने लिखा है कि उसकी नानी एकदम मुँहज़ोर हो उठीं। वे कब और क्यों मुँहज़ोर हो उठीं?

प्रश्न 5.लेखिका ने अपनी माँ को परीजात-सी जादुई क्यों कहा है? ससुराल में उनकी क्या स्थिति थी?

प्रश्न 6.लेखिका को अपनी माँ और अन्य परंपरागत माताओं में क्या अंतर नज़र आया?

 

प्रश्न 7.लेखिका ने अपनी नानी, माँ और परदादी में क्या समानता देखी? उसने अपनी परदादी के संबंध में ऐसा क्यों कहा है?

प्रश्न 8.चोर से कहाँ गलती हुई कि सारा अनुमान लगाकर घुसने पर भी वह पकड़ा गया? ‘मेरे संग की औरतेंपाठ के आधार पर लिखिए।

प्रश्न 9.लेखिका की परदादी के कार्य-व्यवहार से आपको किन जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है?-मेरे संग की औरतेंपाठ के आलोक में लिखिए।

प्रश्न 10.लेखिका ने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल खोला। आप अपने आसपास ऐसे बच्चे देखते होंगे जो स्कूल नहीं जाते हैं। आप इन बच्चों के लिए क्या प्रयास करना चाहोगे? लिखिए।


1 comment:

  1. Sir,
    I am Ridhi Tiwari from class 9 A. I have done my work

    ReplyDelete