Total Pageviews

दक्षता आधारित अधिगम प्रश्नोत्तर ( एक कहानी यह भी )


दक्षता आधारित अधिगम प्रश्नोत्तर 

(1) 'लेखिका के पिता के मित्र को लेखिका के विषय में पता चला' कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए

1. लेखिका अध्यापकों के साथ नारे लगाती है।

2. लेखिका लड़कों के साथ हड़तालें करवाती है।

3. लेखिका लड़कों के साथ हुड़दंग मचाती है।

4. लेखिका भाषणबाजी से दूर रहती है।

कुट

(1) कथन 1 और 2 सही हैं।

(ii) कथन 1 और 3 सही हैं।

(iii) कथन 2 और 3 सही हैं।

(iv) कथन 3 और 4 सहीं है।

(2) लेखिका ने पिता के मित्र को किस 'शब्द' से संबोधित किया?

(i) आंदोलनकारी विचारधारा वाले व्यक्ति

(ii) भाषण देने वाले व्यक्ति

(iii) निहायत संग्रामी विचारधारा वाले व्यक्ति

(iv) निहायत दकियानूसी स्वभाव के व्यक्ति

(3) "अरे। उस मन्नू की तो मत मारी गई है।" प्रस्तुत कथन में वक्ता और श्रोता क्रमशः हैं

(i) पिताजी-पिताजी के मित्र

(ii) प्रिंसिपल-पिताजी

(iii) अध्यापक-पिताजी

(iv) पिताजी के मित्र-पिताजी

(4) लेखिका के पिता के मित्र ने लेखिका की कैसी छवि उसके पिता के सामने प्रस्तुत की?

(i) सकारात्मक छवि

(ii) नकारात्मक छवि

(iii) अतिशयोक्तिपूर्ण छवि

(iv) ये सभी


(5) पिता के व्यक्तित्व में सकारात्मक पहलू न रहने के पीछे कारण थे? सही विकल्प का चयन कीजिए।

1. समाज-सुधार के कार्यों में रुचि

2. निरंतर पुस्तक पुस्तिकाओं का अध्ययन

3. नवाबी आदते और पत्नी के प्रति क्रोध

4. आर्थिक स्थिति और अहंकार

विकल्प

(i) कथन 1 सही है।

(ii) कथन 4 सही है।

(iii) कथन 1 और 2 सही है।

(iv) कथन 3 और 4 सही हैं।

(6) 'विस्फारित अहं' से अभिप्राय है?

(i) मिथ्याभिमान

(ii) बनावटी स्वाभिमान

(iii) बढ़ा हुआ गुरुर

(iv) मदांधता

(7) लेखिका की माँ के प्रति उसके पिता के क्रोथ का कारण क्या था?

(i) पतनशील आर्थिक स्थिति

(ii) बेहद क्रोधी और अहंवादी स्वभाव

(iii) अधूरी इच्छाएँ तथा प्रतिष्ठा गिरने का भय

(iv) पत्नी और संतान के बेमेल विचार

(8) कथन (A) लेखिका के पिता का स्वभाव शक्की हो गया था।

कारण (R) अपनों द्वारा की गई कृतघ्नता अथवा विश्वासघात !

(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

(iii) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।

(iv) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।


No comments:

Post a Comment