Total Pageviews

Friday, November 13, 2020

बालदिवस (सभी बच्चों को बालदिवस की बहुत बहुत बधाई ईश्वर आपको हर क्षेत्र में सफलता दे।)

पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान व्यक्ति थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज इलाहाबाद में हुआ था। आजादी के बाद नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और वह गरीब लोगों के भी हमदर्द थे। वह खुद को भारत का सच्चा सेवक मानते थे। भारत को एक सफल राष्ट्र बनाने के लिए नेहरू जी ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। भारत की महान संतानों में से एक पंडित जवाहरलाल नेहरु भी है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास दूरदृष्टि, ईमानदारी, कड़ी मेहनत, समझदारी, देशभक्ति और बौद्धिक शक्तियां थी। उन्होंने “आराम हराम है” का नारा दिया था।

उन्होंने भारत के लोगों के जीवन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन किया। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था इसलिए उनके वृद्धि और विकास के लिए कई योजनाएं बनाई। बच्चों के प्रति प्रेम को देखते हुए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर हर साल बाल दिवस ( Bal Diwas ) के रूप में मनाने का फैसला किया ताकि देश के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाए, जैसे उनकी सेहत, मानसिक और शारीरिक विकास, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।

No comments:

Post a Comment