भाषा की बात
प्रश्न
1. नीचे
दी
गई
पंक्तियों
पर
ध्यान
दीजिए
जरा-सी कठिनाई पड़ते
अनमना-सा हो जाता है।
सन-से सफ़ेद
• समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर-
फूल-सी कोमल बच्ची सो रही है।
कोयल
की
मिश्री-सी गीत बड़ी आनंददायक होती है।
यह
फल
शहद-सा मीठा है।
वह
पत्थर-सा कठोर है।
बच्चे
का
गाल
सेब-सा लाल है।
प्रश्न
2. कहानी
में
छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं’-जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को जोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ थक गया, उन्हें ढूंढ-ढूँढ़कर देख लिया। इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।
उत्तर सागर के किनारे दूर-दूर तक कोई न था।
माँ
न
जाने
क्यों
जोर-जोर से चिल्ला रही थी।
जीवन
में
कदम-कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है।
मेरे
बार-बार मना करने पर भी वह घर छोड़कर चला गया।
चोरों
ने
घर
के
मालिक
को
मार-मार कर अधमरा कर दिया।
प्रश्न
3. बोलचाल
में
प्रयोग
होनेवाले
शब्द
और
वाक्यांश
‘दादी
माँ’
कहानी
में
हैं।
इन
शब्दों
और
वाक्यांशों
से
पता
चलता
है
कि
यह
कहानी
किसी
विशेष
क्षेत्र
से
संबंधित
है।
ऐसे
शब्दों
और
वाक्यांशों
में
क्षेत्रीय
बोलचाल
की
खूबियाँ
होती
हैं।
उदाहरण
के
लिए-निकसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंक इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलियों में अलग ढंग से होता है; जैसे-चिउड़ा को चिड़वा, चूड़त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमशः निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।
उत्तर-
बोलचाल
की
भाषा
में
प्रचलित
शब्द
व
इनका
हिंदी
रूपांतर
मिट्टी-माटी, मट्टी। घासलेट-मिट्टी का तेल । घना-अधिक। बंदा-व्यक्ति । चादर-चद्दर । प्यार-दुलार। पक्षीपंछी। नाटक-नौटंकी। कौआकागा। विवाह-ब्याह, विवाह, शादी। कृष्ण-किशन। घड़ा-मटका, गगरी, घइली। स्नान-नहान।।
अन्य पाठेतर हल प्रश्न
बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
कार्य
पत्रक
(क) इस पाठ के लेखक का नाम बताएँ
(i) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(ii) शिवप्रसाद सिंह
(iii) यतीश अग्रवाल
(iv) नागार्जुन
(ख) लेखक की कमजोरी क्या थी?
(i) घर न जाने की
(ii) घर में लड़ाई-झगड़े करने की
(iii) घर की याद सताने की
(iv) घर पर सोते रहने की
(ग) दादी माँ का व्यक्तित्व कैसा था?
(i) स्नेह और ममता भरा।
(ii) क्रोधपूर्ण
(iii) झगड़ालु
(iv) चिढ़चिढ़ा
(घ) दादी माँ क्यों उदास रहती थी?
(i) पड़ोसियों से झगड़ा होने के कारण
(ii) अपने पुत्र द्वारा अपमानित करने के कारण
(iii) दादा जी की मृत्यु हो जाने के कारण
(iv) पुत्र की मृत्यु हो जाने के कारण
(ङ) पाठ में बच्चे किस महीने में झागदार पानी में नहाते थे?
(i) आषाढ़
(ii) माघ
(iii) क्वार
(iv) भादो
(च) विवाह से चार-पाँच दिन पहले औरतें क्या करती थीं?
(i) भजन
(ii) भोजन
(iii) अभिनय
(iv) रात भर गीत गाती थी
(छ) कौआ पहले कहाँ बैठा था?
(i) आम के पेड़ पर
(ii) खिड़की पर
(iii) छत पर
(iv) दरवाजे पर
(ज) नहाकर लौटने पर दादी माँ लेखक के लिए क्या लेकर आई थी?
(i) मिठाई
(ii) फल
(iii) चबूतरे की मिट्टी
(iv) नए कपड़े
उत्तर (क) (i) (ख) (iii) (ग) (i) (घ) (iii) (ङ) (iii) (च) (iv) (छ) (ii) (ज) (ii)
No comments:
Post a Comment