निम्नलिखित गद्यांश को पढ़़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए
अंक 5
हमारे देश के त्योहार चाहे धार्मिक दृष्टि से मनाए जा रहे हैं या नए वर्ष के आगमन केरूप में। फसल की कटाई एवं खलिहानों के भरने की खुशी में हों या महापुरुषों की याद में। सभी अपनी विशेषताओं एवं क्षेत्रीय प्रभाव से युक्त होने केसाथ ही देश की राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करते हैं । ये त्योहार जहाँ जनमानस में उल्लास, उमंग एवं खुशहाली भर देते हैं, वहीं हमारे अंदर देश-भक्ति एवं गौरव की भावना के साथ-साथ, विश्व-बंधुत्व एवं समन्वय की भावना भी बढ़ाते हैं। इनके द्वारा महापुरुषों के उपदेश हमें बार-बार इस बात की याद दिलाते हैं कि सद्विचार एवं सद्भावना द्वारा ही हम प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से हमें यह भी शिक्षा मिलती है कि वास्तव में धर्मों का मूल लक्ष्य एक है, केवल उस लक्ष्य तक पहुँचने के तरीके अलग-अलग हैं।
1. त्योहार किससे प्रभावित होते हैं?
1 देश की प्रगति केप्रभाव से
2 धार्मिक दृष्टि केप्रभाव से
3 क्षेत्रीय प्रभाव से
4 जनमानस केप्रभाव से
2. त्योहारों से हमें क्या लाभ हैं
1 महापुरुषों की याद दिलाते हैं
2 देश की एकता और अखंडता मजबूत करते हैं
3 देश भक्ति की भावना बढ़ाते हैं
4 उपरोक्त सभी
3. हम उन्नति की ओर किस प्रकार बढ़ सकते है?
1 सद्विचारों से
2 सद्विचार एवं सद्भावना से
3 देश की अखंडता से
4 महापुरुषों के उपदेश से
4. त्योहारों के माध्यम से हमें क्या प्रेरणा मिलती है।
1 धर्मों का मूल लक्ष्य एक है
2 ईश्वर प्राप्ति के तरीके अलग-अलग हैं
3 अपने-अपने धर्म पर चलना चाहिए
4 देश भक्ति और देश के गौरव की
5. इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
1 धर्म का मार्ग
2 देश भक्ति
3 त्योहारों का महत्व
4 हमारे त्योहार अलग हैं
No comments:
Post a Comment