Total Pageviews

Saturday, April 25, 2020


निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए :-5
संसार में उसी मनुष्य का जन्म सार्थक है, जिसके द्वारा देश,समाज, और जाति की उन्नति हुई हो | जीवन मरण का चक्र तो निरंतर चलता रहता है | इस परिवर्तनशील संसार में मनुष्य यदि देश की जागृति और निर्माण में अपना योगदान करता है तो वह महान बन जाता है | ऐसे ही थे हमारे युग पुरूष - महात्मा गाँधी |हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे यहाँ पर गाँधीजी का जन्म २ अक्टूबर १८६९ को काठियावाड़ के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था | इनका नाम मोहनदास करमचंद गाँधी रखा गया | गाँधीजी की प्रारम्भिक शिक्षा गुजरात में हुई | अठारह वर्ष की अवस्था में हाईस्कूल पास करने के बाद गाँधीजी वकालत पढ़ने. इंग्लैण्ड गए | वे शिक्षकों और सहपाठियों सभी के प्रिय थे |
(अ)    संसार में कैसे मनुष्य का जन्म सार्थक है ?
१ . जिसके पास धन,बल विद्या हो
२. जिसके भीतर सच्चाई और ईमानदारी जैसे गुण हो 
३. जिसके द्वारा देश,समाजऔर जाति की उन्नति हो
४. जो चालाक हो
(आ) यहाँ संसार कैसा है ?
    १. मतलबी और स्वार्थी     २. परिवर्तनशील
    ३.झूठा और फरेबी         ४.अपरिवर्तनशील
(इ) युगपुरूष किसे कहा गया है ?
   १.महात्मा गाँधी को   २. करमचंद गाँधी को
   ३.महान लोगों को     ४. देश भक्तों को
(ई) गाँधीजी की प्रारंभिक शिक्षा कहाँ हुई ?
   १.दिल्ली में       २. लन्दन में
   ३. गुजरात में     ४. काठियावाड़ में
(उ) गाँधीजी इंग्लैण्ड क्या करने गए थे ?
     १. हाईस्कूल पास करने  २.घूमने
     ३. वकालत करने       ४. नौकरी करने
प्रश्न 3. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर
लिखिए:-   5
हमारा देश भारत है , नदी गोदावरी –गंगा
लिखा भूगोल पर युग ने हमारा चित्र बहुरंगा |
हमारे देश का गौरव शिखर हिमालय है
ह्रदय के हिंद सागर में लहर संगीत की लय है |
हमारी भूमि माता का भरा आंचल सुनहला है |
जगत की वर्णमाला में हमारा नाम पहला है |
(अ) भारत की  किन नदियों का वर्णन किया गया है ?
१.     गोदावरी      २ गंगा
        गंगा-यमुना   ४ गोदावरी-गंगा
(आ)‘चित्र’ बहुरंगा का क्या अर्थ है ?
१.     भारत में बहुत चित्र हैं
२.    भारत में अनेक रंग –बिरंगे चित्र हैं
३.    भारत की संस्कृति में विविधताएँ हैं 
४.   भारत में अनेक प्रकार के संस्कार हैं
(इ)हमारे देश का गौरव शिखर किसे कहा गया है ?
१.     गंगा        २ .हिमालय
३. हिंद-सागर     ४ भूमि
(ई)‘भरा आँचल’ का क्या अर्थ है ?
१.     हमारी धरती माता धन-धान्य से परिपूर्ण है
२.    धरती माता का आँचल भरा हुआ है
३.    धरती के लोग मेरे आँचल का लाभ उठा सकते हैं
४.   धरती माँ ने सुनहले रंग का आँचल ओढ़ रखा है

   (उ) जगत की वर्ण माला में भारत का स्थान कौन–सा है?
      १.पहला             २ दूसरा
     ३. तीसरा              ४.चौथा 


No comments:

Post a Comment