निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए अंक 5
कालिदास उसी डाली को काट रहे थे, जिस डाली पर बैठे थे। विद्योत्तमा नामक विदुषी राजकन्या का मान भंग करने का षड्यंत्र कर रहे कथाकथित विद्वान वर्ग को वह व्यक्ति ;कालिदास सर्वाधिक जड़मति और मूर्ख लगा। सो वे उसे ही कुछ लाभ - लालच दे, कुछ ऊटपटाँग सिखा - पढ़ा, महापंडित के वेश में सजा - धजाकर राजदरबार में विदुषी राज कन्या विद्योत्तमा से शास्त्रार्थ करने के लिए ले गए। उस मूर्ख के ऊटपटाँग मौन संकेतों की मनमानी व्याख्या कर षड्यंत्रकारियों ने उस विदुषी से विवाह करा ही दिया, लेकिन प्रथम रात्रि में ही वास्तविकता प्रकट हो जाने पर पत्नी के ताने से घायल होकर ज्यों घर से निकले, कठिन परिश्रम और निरंतर साधना-रूपी रस्सी के आने-जाने से घिस-पिटकर महाकवि कालिदास बनकर घर लौटे। स्पष्ट है कि निरंतर अभ्यास ने तपाकर उन की जड़मति को पिघलाकर बहा दिया और जो बाकी बचा था, वह खरा सोना था।
1 कालिदास उसी डाली को क्यो काट रहे थे, जिस डाली पर वे बैठे थे?
1 वे विद्वान थे।
2 वे जड़मति थे।
3 वे महापंडित थे।
4 वे लकड़हारे थे।
2 कालिदास को पंडित कहाँ ले गए?
1 विद्योत्तमा का राजमहल दिखाने।
2 विद्योत्तमा से मिलवाने के लिए।
3 विद्योत्तमा के पास सजा दिलवाने।
4 विद्योत्तमा से शास्त्रार्थ करने के लिए।
3 विदुषी राजकन्या का विवाह जड़मति कालिदास से क्यों हो गया?
1 कालिदास सुदर्शन व्यक्तित्व के थे।
2 विद्वान वर्ग ने उनके मौन संकेतों की मनमानी व्याख्या की।
3 कालिदास धनी थे।
4 राजकन्या कालिदास से प्रेम करती थी।
4 कालिदास किस प्रकार महाकवि बन गए?
1 पत्नी के प्रेम के कारण।
2 साहित्य रचना के कारण।
3 कठिन परिश्रम और निरन्तर साधना से।
4 घर त्यागकर जाने के कारण।
5 इस गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
1 जड़मति कालिदास।
2 विद्योतमा और कालिदास।
3 महाकवि कालिदास।
4 करत-करत अभ्यास के जड़मति हो
No comments:
Post a Comment