नीचे दिये गए गदयांश
को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
वीर कुँवर सिंह के बचपन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिलती|
कहा जाता है कि कुँवर सिंह का जन्म बिहार में शाहाबाद ज़िले के जगदीशपुर में सन
१७८२ ईसवी में हुआ| उनके पिता साहबज़ादा सिंह और माता का नाम पंचरतन कुँवर था|उनके
पिता जगदीशपुर रियासत के ज़मींदार थे| परन्तु उनको अपनी ज़मींदारी हासिल करने में
बहुत संघर्ष करना पड़ा | पारिवारिक उलझनों के कारण कुँवर सिंह के पिता बचपन में
उनकी ठीक से देखभाल नहीं कर सके| जगदीशपुर लौटने के बाद ही वे कुँवर सिंह की पढ़ाई –
लिखाई की ठीक से व्यवस्था कर पाए|
प्रश्न १ वीर कुँवर सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
प्रश्न २ वीर कुँवर
सिंह के माता – पिता का नाम लिखिए ?
प्रश्न ३ जगदीशपुर
रियासत के ज़मींदार कौन थे ?
प्रश्न ४ कुँवर सिंह
के पिता उन्हें पढ़ाई – लिखाई क्यों नहीं करवा सके ?
प्रश्न ५ निम्न
शब्दों से मूल शब्द व प्रत्यय अलग कीजिए |
१ . ज़मींदार २.
पारिवारिक
No comments:
Post a Comment