नीचे दिये गए पदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पिंजरबद्ध न गा पायेंगे ,
कनक तीलियों से टकराकर
पुलकित पंख टूट जाएँगे |
हम बहता जल पीने वाले
मर जाएँगे भूखे –प्यासे ,
कहीं भली है कटुक निबौरी
कनक-कटोरी की मैदा से |
स्वर्ण – श्रंखला के बंधन में
अपनी गति, उड़ान
सब भूले ,
बस सपनों में देख रहे हैं
तरु की फुनगी पर के झूले |
ऐसे थे अरमान कि उड़ते
नीले नभ की सीमा पाने ,
लाल किरण –सी चोंच खोल
चुगते तारक अनार के दाने | |
१.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए|
२.
पक्षी कैसे रहना पसंद करते हैं?
३.
पक्षी कहाँ नहीं गा पाएंगे और क्यों?
४.
पक्षियों को कड़वी निबौरी क्यों पसंद है?
५.
सोने की कटोरी में मिली मैदा पक्षियों को पसंद क्यों नहीं है?
६.
पिंजरे में बंद होकर पक्षी क्या भूल गए हैं?
७.
पक्षी सपनों में क्या देख रहे हैं?
८.
अनुप्रास अलंकार के दो उदाहरण लिखिए|
९.
पक्षी कैसा जल पीना चाहते हैं?
१०. पक्षियों की क्या इच्छा है?
No comments:
Post a Comment