निम्नलिखित
गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर
लिखिए:
प्रत्येक सुन्दर प्रभात
सुन्दर चीजें लेकर उपस्थित होता है, पर यदि हमने कल या परसों
के प्रभात से लाभ नहीं उठाया तो आज के प्रभात से लाभ उठाने की हमारी शक्ति क्षीण
होती जाएगी और यही रफ्तार रही तो फिर हम शक्ति को बिल्कुल ही गवां बैठेंगे| किसी
विद्वान ने ठीक ही कहा है कि खोई हुई संपत्ति प्राप्त की जा सकती है, गँवाया हुआ
स्वास्थ्य लौटाया जा सकता है परन्तु नष्ट किया हुआ समय सदा के लिए चला जाता
है| वह बस स्मृति की चीज हो जाता है और अतीत की छाया मात्र रह जाता है| संसार के महान विचारकों को चिंता रहती थी कि
उनका एक क्षण भी व्यर्थ न चला जाए| हमको भी अमूल्य समय को नष्ट होने से बचाने लिए प्रतिक्षण समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य की और अग्रसर होना चाहिए| महान विचारक समय के हर पल का सदुपयोग करते हुए जिस तरह महान हुए, हमें भी उनकी भांति ही
समय का मूल्य जानना चाहिए|
अ)‘प्रत्येक सुन्दर
प्रभात’ का तात्पर्य है :-
1 सुन्दर वस्तुओं की प्राप्ति
2 सूर्योदय का समय
3 सुनहरा अवसर
4 जीवन के नए क्षण
ब) कौन-सा कथन असत्य
है?
1 बीता
समय लौट सकता है |
2 गँवाया स्वास्थ्य पाया जा
सकता है |
3 खोई
हुई संपत्ति पाई जा सकती है |
4 भूली
हुई जानकारी पाई जा सकती है |
स) अमूल्य समय को नष्ट होने से कैसे बचाया जा सकता
है ?
1 महान विचारकों के बारे में पढ़कर
2 प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करके
3 सपने देखकर
4 कल्पना जगत में विचरण करके
द) संसार के महान विचारकों को किस बात की चिंता रहती थी ?
1 संसार के लोगों की
2 अपने स्वास्थ्य की
3 अपनी प्रसिद्धि की
4 उनका एक क्षण भी व्यर्थ न चला जाए
य) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक है :-
1 समय का महत्त्व
2
महान
विचारक
3 सुन्दर
प्रभात
4 समय
और मनुष्य
No comments:
Post a Comment